ब्रेकिंग
‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मीशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाई‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मीशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाई

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: रक्षाबंधन से पहले CM सम्राट चौधरी ने जारी की दूसरी किश्त, 5 लाख जीविका दीदियों को मिले 400 करोड़

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किश्त जारी की। इस दौरान लाभार्थी जीविका दीदियों के खातों में कुल 400 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। साथ ही ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत हुई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रक्षाबंधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किश्त जारी की। इसके तहत बिहार की 1 लाख जीविका दीदियों के खातों में 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं, योजना के तहत नए रजिस्ट्रेशन कराने वाली करीब 4 लाख जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस तरह कुल 400 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।



इस मौके पर पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत भी की। अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, पशुपालन, डेयरी, शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।



‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ का दायरा केवल स्वयं सहायता समूहों और जीविका दीदियों तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके तहत महिला उद्यमियों, पशुपालक महिलाओं, डेयरी क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं, उच्च शिक्षा और शोध कर रही छात्राओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटियों को भी शामिल किया गया है।



विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को भी इस अभियान के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें अपने आर्थिक फैसले लेने में अधिक सक्षम बनाना है।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत करीब 60 लाख महिलाओं को पशुपालन और डेयरी, 25 लाख को विनिर्माण और 15 लाख महिलाओं को सेवा क्षेत्र से जोड़ने की योजना है।



सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उनके लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता