ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

गया में सीएम नीतीश ने कई योजानाओं का किया शिलान्यास, डिप्टी सीएम तेजस्वी भी रहे साथ; पितृपक्ष मेला को लेकर दिए ये निर्देश

GAYA: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का उद्घाटन आगामी 28 सितंबर को होनेवाला है। 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला में देश विदेश से लाखों लोग गया पहुंचकर अपने पुर्वजों

गया में सीएम नीतीश ने कई योजानाओं का किया शिलान्यास, डिप्टी सीएम तेजस्वी भी रहे साथ; पितृपक्ष मेला को लेकर दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का उद्घाटन आगामी 28 सितंबर को होनेवाला है। 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला में देश विदेश से लाखों लोग गया पहुंचकर अपने पुर्वजों के मोक्ष के लिए पिंडदान करते हैं। पितृपक्ष मेला की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कई भवन का उद्घाटन और शिलान्यास किया।


पितृपक्ष मेला से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया को करोड़ों रुपए के योजनाओं की सौगात दी। सीएम नीतीश ने बिपार्ड में भवन का उद्घाटन, सीताकुंड में सीता पथ का उद्घाटन, विष्णुपद मंदिर के मुख्य द्वार पर बने प्याऊ से गंगाजल की आपूर्ति का लोकार्पण, 120 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाले 1080 बेड वाला गया जी धर्मशाला का शिलान्यास और बोधगया के बीटीएमसी भवन का उद्घाटन किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देवघाट, शमशान घाट का निरीक्षण किया। पितृपक्ष मेला को लेकर की तैयारियों का घूम घूमकर जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि इस बार गया में पितृपक्ष मेला की खास तैयारी की जा रही है और सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।