ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

CM नीतीश मंच से बोले मुख्य सचिव और डीजीपी का बक्सर से है खास नाता, पढ़ी गुप्तेश्वर पांडेय की कविता

BUXAR : जल-जीवन हरियाली यात्रा के पांचवे चरण में आज सीएम नीतीश कुमार का काफिला बक्सर पहुंचा। जहां सीएम ने जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सात निश्चय योजनाओ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BUXAR : जल-जीवन हरियाली यात्रा के पांचवे चरण में आज सीएम नीतीश कुमार का काफिला बक्सर पहुंचा। जहां सीएम ने जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सात निश्चय योजनाओं की उपलब्धियों की चर्चा की और लोगों से फसलों के अवशेष ( पराली) न जलाने की अपील की। लेकिन इन सब के बीच सीएम ने बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक( डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय की भी खास चर्चा की और तो और उन्होनें डीजीपी की कविता भी पढ़ कर सुनाई।

बक्सर के उनवास गांव में सीएम ने सरकार की योजनाओं की चर्चा तो की वे मुख्य सचिव और डीजीपी की चर्चा करना नहीं भूले । डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के बारे में उन्होनें कहा कि डीजीपी साहब तो बक्सर के ही हैं। आपहीं  के जिले के हैं और हमारी शराबबंदी पर कविता भी करते हैं। सीएम ने मंच से गुप्तेश्वर पांडेय की कविता पढ़ी 'चल पड़ा है कारवां तो बीच में रुकना मना है। विघ्न पथ को लांघना है हारना झुकना मना है।'   

सीएम ने मंच से  बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार की भी चर्चा की । उन्होनें कहा कि मुख्य सचिव महोदय को हमने सेवा में विस्तार दिया है वे राज्य के मुख्य सचिव बने रहेंगे। बक्सर से मुख्य सचिव का कनेक्शन जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि दीपक कुमार की सबसे पहले बतौर डीएम बक्सर जिले में ही तैनाती हुई थी आज वे सूबे के मुख्य सचिव हैं। बता दें कि आज ही दीपक कुमार के छह माह के एक्सटेंशन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।  

टैग्स