ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधा

Bihar Cricket Stadium: दरभंगा में पुराने नेहरू स्टेडियम की जगह आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। प्रस्तावित परिसर में क्रिकेट के साथ कई इंडोर गेम्स और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं...

बिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Cricket Stadium: दरभंगा में खेल के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. शहर के लहेरियासराय स्थित पुराने नेहरू स्टेडियम की जगह राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी है. प्रस्तावित परियोजना पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की बात सामने आई है. नए परिसर को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जहां क्रिकेट के साथ कई अन्य खेलों के लिए भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.


प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम को डे-नाइट IPL मैचों की मेजबानी के अनुरूप तैयार करने की योजना है. इसके लिए हाई मास्ट लाइट्स, हाइब्रिड टर्फ पिच, आधुनिक पवेलियन और बड़े डिस्प्ले स्क्रीन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. स्टेडियम को राष्ट्रीय और बड़े स्तर के क्रिकेट मुकाबलों के मानकों के अनुरूप तैयार करने की योजना बनाई गई है.


क्रिकेट के साथ कई खेलों की मिलेगी सुविधा

नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा. परिसर में इंडोर मल्टीपरपज हॉल बनाने की योजना है, जिसमें स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जूडो-रेसलिंग क्षेत्र और चार बैडमिंटन कोर्ट होंगे. इसके अलावा बास्केटबॉल, स्क्वैश और आधुनिक जिम की सुविधा भी प्रस्तावित है.


खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, बायो-मैकेनिक्स और मेडिकल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 100 बेड का हॉस्टल, गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल का प्रावधान रखा गया है.


लॉन टेनिस और वॉलीबॉल के लिए भी परिसर में व्यवस्था की जाएगी. क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट प्रैक्टिस पिच तैयार करने की योजना है. स्टेडियम परिसर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था भी प्रस्तावित है.


बड़े मुकाबलों के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की भी योजना है. इससे स्टेडियम में होने वाले बड़े आयोजनों के दौरान वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.


मिथिला के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

दरभंगा में इस तरह का आधुनिक खेल परिसर बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. IPL जैसे बड़े मुकाबलों के आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित होने से दरभंगा को बड़े क्रिकेट आयोजनों के नक्शे पर लाने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.


संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा में बनने वाला यह परिसर सिर्फ एक स्टेडियम नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराएगा. उनका कहना है कि मिथिला ने शिक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं दी हैं और अब खेल के क्षेत्र में भी यहां के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए.


प्रस्तावित स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है. खिलाड़ियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं वाला परिसर तैयार होने के बाद उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए अपने ही शहर में सुविधाएं मिल सकेंगी.