ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Sharda Sinha News:सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, कल पटना के गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

PATNA:बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीजेपी के राष्ट्

Sharda Sinha News:सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, कल पटना के गुलाबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA:बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। कल उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा। शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया।। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।


आज  इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। दोपहर बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल  सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।आज  इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। दोपहर बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल  सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।


दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।


शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- शारदा सिन्हा के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।