ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

CM नीतीश कुमार ने दिल्ली हादसे पर जताया शोक, बिहार के पीड़ितों को दो-दो लाख मुआवजे का एलान

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली हादसे में मारे गये बिहारियों के परिजनों के लिए दो-दो लाख मुआवजे का एलान किया है। दिल्ली अनाज मंडी की घटना से सीएम नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होनें इस घटना को लेक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली हादसे में मारे गये बिहारियों के परिजनों के लिए दो-दो लाख मुआवजे का एलान किया है। दिल्ली अनाज मंडी की घटना से सीएम नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होनें इस घटना को लेकर काफी दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीएम ने बिहार के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये श्रम विभाग की तरफ से और एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।साथ ही उन्होनें घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त के साथ अन्य वरीय अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के सुनिश्चित इलाज के साथ-साथ तत्काल हरसंभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

बता दें कि दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के लेडी हार्डिंग, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

इस घटना ने बिहार के सहरसा के नरियार में कोहराम मचा दिया है। यहां के तकरीबन 40 से 45 लोग उस फैक्‍ट्री में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, परिजनों की किसी से बात नहीं हो पा रही है।इस हादसे का शिकार होने वाले बिहार के लोगों में ज्यादातर मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और कटिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें