ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पटना में मानव श्रृंखला बनाकर CM नीतीश के खिलाफ नारेबाजी, 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के लगे नारे, देखें वीडियो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां मानव श्रृंखला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी की है. जहां एक ओर बिहार फिर से इतिहास रच रहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां मानव श्रृंखला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी की है. जहां एक ओर बिहार फिर से इतिहास रच रहा है. वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवक सीएम नीतीश के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं. जल-जीवन-हरियाली के समर्थन में बनी मानव श्रृंखला का जवाब बेरोजगार युवक मानव श्रृंखला बनाकर ही दे रहे हैं. 




मानव श्रृंखला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना जिले के ग्रामीण इलाके का है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि काफी संख्या में युवक मानव श्रृंखला बनाकर 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के नारे लगा रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है. बता दें कि बिहार एक बार फिर से इतिहास रच रहा है. जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरे बिहार में लंबी मानव शृंखला बनायीं जा रही है.


पटना में छात्र राजद की ओर से भी बेरोजगारी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया गया. आरजेडी कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक मानव श्रृंखला के विरोध में तेज प्रताप यादव के आह्वान पर अलग से मानव श्रृंखला बनाने की बात कही गई. शनिवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार का गरीब, किसान, युवा लाचार है, बेरोजगार है, तब कैसी सुशासन की सरकार है। अगर हाथ जोड़ने से हरियाली आ जाएगी तो लगे हाथ बेरोजगारी पर मानव श्रृंखला भी बनवा ही दीजिए। पलटूआ बिहार के लिए अभिशाप है। सरकारी खर्चे से आयोजित मानव श्रृंखला की नौटंकी में भाग लेना पाप है।"

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता