ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM नीतीश का ऐलान, बाहर से आने वालों के लिए सीमावर्ती जिलों में बनेंगे कैंप

PATNA : बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं. ये कैंप बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे. इस क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं. ये कैंप बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे. इस कैंप में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा. इस कैंप में इनके रहने-खाने और दवा का पूरा इंतजा होगा. 

बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश के के कोने-कोने में फैले बिहार के लोग अपने राज्य लौटना चाहते हैं. लेकिन लॉकडाउन की वजह से इन्हें सुविधा नहीं मिली. जिसके बाद कुछ तो पैदल निकल गए और कुछ वहीं इंतजार करने लगे. इसी बीच शनिवार को एक अफवाह के बाद दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड पर लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा. जिससे  यहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी. 

इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन मजदूरों को भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की थी. इसपर बिहार के सीएम ने कहा कि अगर इन मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया तो लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा. अगर एक भी  संक्रमित मरीज शहर से गांव आ गया तो यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है. लेकिन लौट रहे मजदूरों को देखते हुए नीतीश कुमार ने सीमावर्ती जिलों में राहत कैंप बनाने की घोषणा की है.

टैग्स