ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में अचानक घुस आया ट्रक

MUZAFFARPUR : इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मधुबनी जाने के क्रम में मुख्यमंत्री के काफिले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मधुबनी जाने के क्रम में मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक से एक ट्रक घुस आया. राहत की बात यह रही कि मुख्यमंत्री  की गाड़ी ट्रक के संपर्क में आए बगैर आगे निकल गई.

यह वाक्या मुजफ्फरपुर दरभंगा NH-57 पर हुआ. बताया जाता है कि गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी के पास से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था कि तभी अचानक से एक बड़ा ट्रक के काफिले के बीच आ गया. 

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में अचानक घुस आया ट्रक

तेज रफ्तार से आ रही ट्रक का नंबर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल नोट कर लिया और फिर बाद में  पुलिस ने तत्काल  ट्रक को जप्त कर लिया है. सुरक्षा में चूक बेनीबाद ओपी पुलिस की वजह से बताई जा रही है ,जिसने सीएम के काफिले वाली लेन पर ही गाड़ियों को आगे भेज दिया. एसएसपी ने तत्काल इस मामले में जांच की बात कही है.अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के काफिले में सुरक्षा को लेकर हुई इस बड़ी चूक के बाद बेनीबाद ओपी में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता