ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

सीएम नीतीश के नालंदा में डायरिया का कहर: दो सगी बहनों समेत 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, पांच दिन बाद टूटी जिला प्रशासन की नींद

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में डायरिया ने जानलेवा रूप अख्तियार कर लिया है। डायरिया से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गय

सीएम नीतीश के नालंदा में डायरिया का कहर: दो सगी बहनों समेत 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, पांच दिन बाद टूटी जिला प्रशासन की नींद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में डायरिया ने जानलेवा रूप अख्तियार कर लिया है। डायरिया से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना के पांच दिन बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है और मेडिकल टीम गांव पहुंचकर डायरिया से ग्रसित लोगों का इलाज कर रही है।


डायरिया से मरने वाले बच्चों में पांच साल की परिधि और तीन साल की परी के अलावा पड़ोस का रहने वाला 11 साल का गोलू शामिल है। इसके अलावा कई बच्चे डायरिया से ग्रसित हैं। दो दिन के भीतर तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली। 


स्वास्थ्य विभाग की टीम पांच दिन बाद काको बिगहा गांव पहुंची है। गांव में गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अगर शुरुआत में ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की होती तो तीन बच्चों की जान नहीं गई होती।


गांव के लोगों का कहना है कि अभी भी मरीजों का इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अबतक 50-60 लोग डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं। एक दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता