ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

एक बार फिर जदयू MLA ने जमकर लगाए ठुमके, विधायक जी महिला कलाकार पर रुपये भी उड़ाते रहे

BHAGALPUR: एक बार फिर से गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का ठुमका लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो तेजी से सोश मीडिया पर शेयर किया जा रहा

एक बार फिर जदयू MLA ने जमकर लगाए ठुमके, विधायक जी महिला कलाकार पर रुपये भी उड़ाते रहे
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR: एक बार फिर से गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का ठुमका लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो तेजी से सोश मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाशिवरात्रि का है. नवगछिया में गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जागरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था और इस मौके पर आयोजित किए गए जागरण में गोपाल मंडल मंच पर ही ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मंच पर महिला कलाकार भी नृत्य कर रहीं हैं. 

बताया जाता है कि जब महिला कलाकार ने अपनी प्रस्‍तुति शुरू की तो वे रुक नहीं सकेऔर वह भी  मंच पर पहुंचे और महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाने लगे.वीडियो में विधायक जी भक्ति गीत पर जमकर ठुमका लगा रहे हैं और एक महिला कलाकार पर रुपये भी उड़ा रहे हैं. अब तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है. विधायक जी 'मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के' वाले गीत पर खूब ठुमके लगाए.

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इससे पहले भी बार-बाला के साथ डांस करते उनका वीडियो सामने आ चुका है. वहीं हाल ही में उन्होंने बांका के बौंसी में जमीन विवाद के दौरान कहा था कि वे पिस्‍टल से ठोंक देते हैं, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी.