ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

सीएम नीतीश के गृहजिला नालंदा के सदर अस्पताल का हाल, एंबुलेंस नहीं मिला तो कंधे पर लेकर गये बच्चे का शव

NALANDA : बिहार सरकार कितने भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर ले, लेकिन हकीक़त दिख ही जाती है. बिहार के सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिलती र

सीएम नीतीश के गृहजिला नालंदा के सदर अस्पताल का हाल, एंबुलेंस नहीं मिला तो कंधे पर लेकर गये बच्चे का शव
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार सरकार कितने भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर ले, लेकिन हकीक़त दिख ही जाती है. बिहार के सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिलती रहती है. अब ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है. नालंदा के बेहतर अस्पतालों में शुमार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है.


इसका जीता जागता नमूना शनिवार को सदर अस्पताल में देखने को मिला. जहां छत से गिरे एक 4 साल के बच्चे को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. करीब आधे घंटे तक परिजन कंधे पर शव को लेकर इधर-उधर घूमते रहे. मगर उन्हें एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई. परिजन 102 नंबर पर डायल करते रह गए मगर किसी से कोई जवाब नहीं मिला.


दरअसल, बेन थाना इलाके के जुलुम रजक का 4 वर्षीय पुत्र आदित्य शुक्रवार को छत से गिर गया था. जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा था. बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शव को लेकर जाने के लिए परिजन एंबुलेंस की तलाश में भटकते रहे. फिर 102 नंबर पर डायल किया फिर भी कोई जवाब नहीं मिला. और बच्चे का शव कंधे पर लेकर जाना पड़ा.

टैग्स