ब्रेकिंग
Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान

सीएम नीतीश का अमित शाह पर पलटवार, कहा- जो राजनीति में नए हैं उनकी बातों का कोई मतलब नहीं

PATNA : राम मनोहर लोहिया की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लोहिया के विचारों पर चर्चा करते

सीएम नीतीश का अमित शाह पर पलटवार, कहा- जो राजनीति में नए हैं उनकी बातों का कोई मतलब नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राम मनोहर लोहिया की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लोहिया के विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरा छात्र जीवन उनसे काफी प्रभावित था। बचपन में मैं अखबारों में उनकी बातों को पढ़ा करता था। मैं हमेशा उनके आदर्शों को लेकर काम करता आया हूं। 



वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए हमले पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिसकी राजनीति ही एक साल पहले शुरू हुई उन्हें देश का इतिहास क्या पता होगा। उनकी बात का कोई मतलब नहीं है। सीएम ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के बारे में इन लोगों को क्या पता है? इन लोगों को सत्ता में बैठने का मौका मिल गया है तो हमारे खिलाफ बोलते हैं। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नागालैंड में जयप्रकाश जी को बहुत लोग मानते हैं। जयप्रकाश ने 1964 से लेकर 1967 तक का समय नागालैंड में बिताया। उनकी जयंती पर नागालैंड के लोगों ने काफी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जो मुझे काफी अच्छा लगा। 


टैग्स