ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

CM नीतीश बोले- चिराग पासवान अभी बच्चा है, जो बोलता है बोलने दीजिये

PATNA : एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का ऐलान किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा बता दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि चिरा

CM नीतीश बोले- चिराग पासवान अभी बच्चा है, जो बोलता है बोलने दीजिये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का ऐलान किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा बता दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है। ये बात सब लोग जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग ठीक ही कर रहा है। जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार किसने खड़ा करवाया, यह सब जानते हैं। 




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान को हमने सम्मान ही नहीं दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था। चिराग पासवान अभी बच्चा है। रामविलास पासवान ने दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किया था। जब तक वे जीवित थे तब तक हम जाते रहते थे। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। वह नहीं रहे यह दुखद है। उनके जाने के बाद उनका बेटा कुछ भी बोल रहा है। 




वहीं, गुजरात में हुए हादसे पर दुःख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। एक साथ इतने लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वहां कि सरकार को ध्यान रखना चाहिए था। जब पुल बनकर तैयार हुआ था उसी समय अच्छे से जांच होनी चाहिए थी। 

टैग्स