ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, कल समाज सुधार अभियान

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान संबंधित विभागों क

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, कल समाज सुधार अभियान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को फरियादियों की समस्या निपटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम करने के बाद एक बार फिर से शुरू हो चुका है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान जिन विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे उनमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, उर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, गन्ना विकास, भवन निर्माण, नगर विकास, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, सहकारिता और वन एवं पर्यावरण विभाग शामिल है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम सीएम सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए नए हॉल में शुरू हो जाएगा और इस दौरान में सभी संबंधित विभागों के मंत्री और आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 


राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाती है। जनता दरबार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। फर्स्ट बिहार के प्लेटफार्म पर भी आप जनता दरबार को लाइव देख सकते हैं। 


कल से समाज सुधार अभियान

नीतीश मंगलवार को एक बार फिर समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत यात्रा पर निकलेंगे। मंगलवार को भागलपुर में समाज सुधार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों तक होने के बाद इस अभियान को रोक दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान शुरू हो रहा है। नीतीश कैबिनेट की आज शाम बैठक भी होने वाली है। मुख्यमंत्री मंगलवार को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे लिहाजा कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की बजाय आज यानि सोमवार को ही होगी। आज शाम 5:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

टैग्स