ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

21 दिन बाद दिखी बिहार के मुख्यमंत्री की तस्वीर, कैबिनेट की बैठक में नजर आये नीतीश कुमार, सीएम हाउस से जारी हुई तस्वीर

PATNA : 21 दिनों के इंतजार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नजर आयी है. मुख्यमंत्री के सीएम आवास से निकलने की बात तो दूर रही, पिछले 21 दिनों से नीतीश कुमार की कोई

FirstBihar
Santosh Singh
4 मिनट

PATNA : 21 दिनों के इंतजार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नजर आयी है. मुख्यमंत्री के सीएम आवास से निकलने की बात तो दूर रही, पिछले 21 दिनों से नीतीश कुमार की कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया था. लोगों के बीच कई तरह की चर्चाओं हो रही थी. आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक करते नीतीश कुमार की तस्वीर जारी की गयी है. हम आपको ये भी बता दें कि हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक पिछले तीन सप्ताह से नहीं हो रही थी. 

5 जुलाई के बाद CM की तस्वीर तक नहीं आयी

दरअसल पिछले चार जुलाई को नीतीश कुमार ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया था. खबर दी गयी कि मुख्यमंत्री का टेस्ट निगेटिव आया है. दो दिन बाद ये खबर मिली कि सीएम आवास में रह रही नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना पॉजिटिव पायी गयीं हैं. बाद में वह भी निगेटिव हो गयीं. सीएम आवास पर तैनात पांच दर्जन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आयी. 

इन तमाम वाकयों के बीच नीतीश कुमार किसी को नहीं दिखे. मार्च में कोरोना संकट शुरू होने के बाद नीतीश कुमार एक-दो दिन को छोड़कर पूरे समय सीएम हाउस की चाहरदीवारी में ही रहे हैं. लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो समय समय पर जारी होती थीं. नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सरकारी अधिकारियों से लेकर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बात कर रहे थे और उनकी तस्वीरें सामने आ रही थीं.

लेकिन 4 जुलाई के बाद से नीतीश कुमार की कोई तस्वीर जारी नहीं की गयी. सीएम कार्यालय के पीआरओ की ओर उनके इक्का-दुक्का बयान जरूर जारी किये गये. लेकिन नीतीश कुमार ने कोई बैठक नहीं की. अगर की भी हो तो उसकी खबर मीडिया को नहीं दी गयी. हां, कुछ मसलों पर सीएम द्वारा सरकारी अधिकारियों को निर्देश देने की खबर जरूर दी गयी. लेकिन एक भी तस्वीर या वीडियो कभी जारी नहीं किया गया.

दरअसल इसी बीच आयी एक खबर ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया था. पीएमसीएच के अधीक्षक ने पत्र जारी कर मुख्यमंत्री आवास में वेंटीलेटर युक्त कोरोना अस्पताल बनाने की जानकारी दी थी. अधीक्षक ने कहा था कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से ये निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री आवास में वेंटीलेटर युक्त कोरोना अस्पताल बनाया जाये, जहां पीएमसीएस से 6 डॉक्टर और तीन नर्सों को तैनात कर दिया गया था. हालांकि इस पर जमकर सियासी बखेडा हुआ और बाद में सरकार ने बताया कि सीएम आवास पर हॉस्पीटल बनाने का निर्देश वापस ले लिया गया है.

आज दिखे नीतीश कुमार

आज सीएम कार्य़ालय की ओर से नीतीश कुमार की तस्वीर जारी की गयी है. इसमें वे वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कैबिनेट की बैठक करते दिख रहे हैं. पहले की तस्वीरों में नीतीश कुमार मुंह पर गमछा लपेटे दिखते थे लेकिन आज वे मास्क लगा कर बैठे थे. हम आपको बता दें कि पिछले 22 दिनों से बिहार कैबिनेट की कोई बैठक भी नहीं हुई थी. अमूमन हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक तीन हफ्ते से नहीं हो रही थी. 

इस बीच नीतीश कुमार पर विपक्ष की ओर से कई गंभीर आरोप लगाये जा रहे थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कह रहे थे कि नीतीश कुमार अदृश्य हो गये हैं. वे कोरोना से नहीं बल्कि अपनी सियासत खत्म होने के सदमे में अदृश्य हो गये हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें