ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

CM ने 2.27 लाख बाढ़ पीड़ितों को भेजी 6-6 हजार रुपये की अनुदान राशि

PATNA : बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए उनके खातों में 6-6 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल मुहैया करायी है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए उनके खातों में 6-6 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल मुहैया करायी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण (डीबीटी) के जरिये सूबे के करीब दो लाख सताइस हजार परिवारों के खातों में 6-6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करने की शुरुआत की.


आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों से मंगायी गयी सूची के आधार पर बाढ़ पीड़ितों के खातों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये 6-6 हजार रुपये भेजने की शुरुआत की. 


बताया जाता है कि बाढ़ पीड़ितों के नाम, उनके खाता और मोबाइल नंबर को आपदा विभाग के वेबसाइट पर भी अपलोड किया जायेगा. सरकार की ओर से मुहैया करायी जा रही 6-6 हजार रुपये का मैसेज भी बाढ़ पीड़ितों को भेजा जायेगा.  


बता दें कि सितंबर में गंगा नदी समेत अन्य नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से सूबे के पटना सहित 17 जिलों के 616 पंचायत प्रभावित हुए हैं. जिससे 7.22 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.   

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता