ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR NEWS : CM के गृह जिले में किशोरी से गंदा काम, हालत नाजुक; हॉस्पिटल में एडमिट हुई पीड़िता

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर मिल रही है। जहां किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने इस मामले मे

BIHAR NEWS : CM के गृह जिले में किशोरी से गंदा काम, हालत नाजुक; हॉस्पिटल में एडमिट हुई पीड़िता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर मिल रही है। जहां किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है। यह दोनों आरोपी भी नाबालिग है। फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 


वहीं, इस पुरे घटना को लेकर हिलसा डीएसपी टू गोपाल कृष्ण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के फर्दब्यान के आधार पर तेल्हाड़ा थाना में पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वस्थ होने पर पीड़िता से घटना को लेकर पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके लिए महिला अधिकारी को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता रात में घर के बगल में बने झोपड़ी को साफ कर रही थी। इसी दौरान दो मनचले वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। 


उसके बाद दोनों ने मुंह बंद कर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर बीत जाने के बाद जब किशोरी नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने निकले। झोपड़ी में गए तो पाया कि वह बेहोश जमीन पर पड़ी हुई थी। परिवार वालों के आने के बाद उसने आपबीती बताई। दोनो आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में भी एक विद्यालय के प्राचार्य पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।