ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

CM हाउस के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

PATNA : राजधानी पटना में आज छात्र- छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। सबसे पहले राजधानी के एन कॉलेज के पास छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग

CM हाउस के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर लगाए नारे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज छात्र-  छात्राओं  ने जमकर प्रदर्शन किया है। सबसे पहले राजधानी के एन कॉलेज के पास छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन छात्रों को तो उस समय के लिए शांत करवा दिया। लेकिन, उसके कुछ देर बाद जेडी विमेंस कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की तादाद में छात्राएं सीएम आवास के बाहर नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दी। 


इस पुरे मामले को लेकर छात्राओं का कहना है कि, 19 मार्च से 11वीं का एनुअल एग्जाम शुरू हो रहा है और अचानक से कहा जा रहा है कि 12वीं में स्कूल में जाकर फिर से नाम लिखवाना होगा।  उनका कहना है कि नए रूल के तहत  कॉलेज में अब 11वीं और 12वीं की पढ़ाई नहीं होगी, लेकिन उन लोगों का क्या होगा जिन्होंने 11वीं में एडमिशन लेते टाइम उनका सारा डॉक्यूमेंट जमा कर दिया है। इसलिए हम लोगों मांग है कि 12वीं की पढ़ाई उन्हें उसी कॉलेज में ही करने दिया जाए, जहां उन्होंने 11वीं की पढ़ाई की है। 


वहीं, सीएम आवास का घेराव करने पहुंची छात्राओं ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि "नई जगह दाखिला लेने में शिक्षक बदल जाएंगे, स्कूल बदल जाएगा, जिससे उन्हें परेशानी होगी। संस्थान इस साल 11वीं में दाखिला नहीं ले, लेकिन जो 12वीं में जा रहे हैं, उन्हें इस संस्थान में 12वीं पढ़ने दिया जाए। वरना हमलोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के कॉलेजों में चल रही इंटर की पढ़ाई 1 अप्रैल 2024, यानी इसी साल से बंद हो जाएगी। अब बिहार के किसी कॉलेज में इंटर यानी +2 की पढ़ाई नहीं होगी।  राज्य सरकार ने इसको लेकर बच्चों के लिए नई जगह और क्लास का इंतजाम कर दिया है। वहीं जिन छात्रों ने पिछले साल 11 वीं में नामांकन कराए थे, उन्हें भी दूसरी जगह 12वीं के लिए फिर से नामांकन कराना होगा, जिसका छात्राएं विरोध कर रही हैं।