ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, सीएम आवास का करने जा रहे थे घेराव

PATNA: अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और भगा दिया. बिहार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और भगा दिया. 

बिहार हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले कई मेडिकल कर्मी पोस्टर लेकर एक अणे मार्ग जा रहे थे. पहले तो पुलिस ने समझाने की कोशिश की. जब नहीं समझे तो पुलिस ने खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया. सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे. 

मंगल पांडेय के आवास का भी कर चुके हैं घेराव

प्रदर्शनकारी कई बार अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का भी घेराव कर चुके हैं. प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि इनको भी आयुष चिकित्सकों की तरह वेतन बढ़ाया जाए. जब एक ही विज्ञापन पर फार्मासिस्ट एएनएम और आयुष चिकित्सकों की बहाली हुई थी तो 2018  में केवल आयुष चिकित्सकों के वेतन सरकार ने बढ़ा दिया. जबकि हमलोग  की भी नियुक्ति  लिखित परीक्षा के आधार पर ही हुई थी. फिर हमारा वेतन 12 हजार ही क्यों है.