ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

सीएम आवास जाने से रोके गए अतिथि शिक्षक, आगामी चुनाव में सबक सिखाने की कही बात

PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन देने जा रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने इको पार्क के पास ही रोक दिया. आपको बता दें कि कई विश्वविद्यालयों की गेस्ट फैकेल्टी अपनी विभिन्न मांगो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन देने जा रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने इको पार्क के पास ही रोक दिया. आपको बता दें कि कई विश्वविद्यालयों की गेस्ट फैकेल्टी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फरियाद लगाने पहुंचने वाले थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया. 


मौके पर शिक्षकों का कहना था कि हम अपने ही विभाग में गेस्ट फैकेल्टी हैं जबकि सभी सिटी में वैकेंसी निकली हुई है लेकिन फिर भी हमारी नियुक्ति नहीं की जा रही है. वहीं पुलिस द्वारा शिक्षकों को रोकने के क्रम में हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. 


वहीं अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें सीएम आवास जाकर केवल उन्हें मांग पत्र सौंपना था न की कोई विरोध प्रदर्शन करना था लेकिन फिर भी पुलिस उन्हें जाने से रोक रही है. शिक्षकों ने साफ कह दिया है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो हम इस चुनाव में नीतीश सरकार को जरूर सबक सिखाएंगे. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता