ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह जख्मी, चार की हालत नाजुक

SAHARSA : बिहार के सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें चार की स्थिति नाजुक ब

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह जख्मी, चार की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह घटना महिषी प्रखंड स्थित जलई थाना के गरौल गांव की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 


दरअसल, अपने बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गंगा चौधरी परिवार के साथ कलकत्ता से गरौल अपने गांव पहुंचे थे। सात मार्च को शादी थी और तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शादी की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए खाना तैयार करने के लिए 5-6 गैस सिलेंडर मंगवाया था। इसी में से एक सिलिंडर लीक कर रहा था। 


बताया जाता है कि, खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर के चारों ओर आग फैल गया और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। इससे एक साथ सात लोग जख्मी हो गए, जिसमें पांच महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। इसमें दूल्हा का पिता भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल पहुंचे. घायल परिजन मोहन झा ने बताया कि सात लोग घायल हैं। सिलिंडर लीक होने के कारण यह घटना हुई है। 


उधर, एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह सिलिंडर ब्लास्ट का मामला है। यह  घटना जलई ओपी क्षेत्र के गरौल का है। मामले की जांच की जा रही है। सात लोग जख्मी है, जिसमें पांच महिला और दो पुरुष हैं. स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जख्मी का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर कुमार ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट से लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है और स्थिति गंभीर है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता