ब्रेकिंग
बिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

चुनावी मैदान में उतरीं बॉलीवुड हीरोइन अमीषा पटेल, चिराग पासवान की पार्टी के लिए मांग रहीं वोट

AURANGABAD : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. सोमवार को बॉलीवुड हीरोइन अमीषा पटेल भी लोक जनशक्ति पार्टी के लिए चुना

चुनावी मैदान में उतरीं बॉलीवुड हीरोइन अमीषा पटेल, चिराग पासवान की पार्टी के लिए मांग रहीं वोट
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. सोमवार को बॉलीवुड हीरोइन अमीषा पटेल भी लोक जनशक्ति पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची. एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बिहार चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी के लिए वोट मांगा. 


सोमवार को चुनाव प्रचार करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पटना पहुंचीं. जहां लोजपा समर्थकों और उनके फैंस ने जमकर स्वागत किया. एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से वो दाऊदनगर पहुंची और प्रचार किया. उन्होंने औरंगाबाद के ओबरा-दाउदनगर में रोड शो किया और लोजपा प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की. 


औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा से लोजपा ने इसबार डॉ प्रकाशचंद्रा को चुनावी मैदान में उतारा है, जिन्होंने चुनाव प्रचार के लिए ग्लैमरस को मैदान में उतारा है. औरंगाबाद औऱ अरवल के सीमा पर ठाकुर बिगहा में भी लोजपा समर्थकों ने अमीषा पटेल का जोरदार स्वागत किया. उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. महिलाओं की भीड़ भी काफी देखने को मिल रही थी.


चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेत्री अमीषा पटेल खुली गाड़ी में दिखीं. रोड शो के दौरान वह खुली गाड़ी में ही  ठाकुर बिगहा से दाऊदनगर से होते हुए ओबरा के लिये रवाना हुई. अमीषा पटेल की एक झलक पाने के लिये जगह-जगह पर लोगों की काफी भीड़ दिखी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता