ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

चुनावी ड्यूटी में तैनात 2 जवानों को लगी गोली, इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती

AURANGABAD : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को गोली लग गई. एक जवान मैगजीन को साफ कर रहे थे तभी गोली चल गई. गोली लगने से दोनो

चुनावी ड्यूटी में तैनात 2 जवानों को लगी गोली, इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को गोली लग गई. एक जवान मैगजीन को साफ कर रहे थे तभी गोली चल गई. गोली लगने से दोनों जवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.


मामला औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा का है. जहां चुनावी ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को गोली लग गई. एक जवान की उंगली और एक जवान की पीठ में गोली लगने की बात सामने आ रही है. आनन फानन में दोनों जवानों को इलाज के लिए गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मगर उनकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोह विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने आये 28 बटालियन एफ के अर्द्धसैनिक बलों को गोह थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महदीपुर में ठहराया गया था. कम्पनी के एक जवान मुकेश कुमार ने अपने पिस्टल को साफ कर रहा था. इसी दौरान उसके द्वारा पिस्टल का ट्रेगर दब गया,  जिससे पिस्टल से निकली गोली उसके बाए हाथ की अगली में छेदते हुए पास में खड़े जवान ऊंकेश कुमार के पीठ में जा लगी, जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.


जवानों की सहयोग से उसे पीएचसी में ले जाया गया, जहां के चिकित्सकों ने दोनो को बेहतर इलाज को लेकर गया रेफर कर दिया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता