ब्रेकिंग
25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

आयोग के सामने RJD ने रखी बड़ी मांग, वोटर्स का बीमा और पर्ची के साथ मास्क उपलब्ध कराने की अपील

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. बिहार दौरे पर आई निर्वाचन आयोग की टीम के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने एक

आयोग के सामने RJD ने रखी बड़ी मांग, वोटर्स का बीमा और पर्ची के साथ मास्क उपलब्ध कराने की अपील
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. बिहार दौरे पर आई निर्वाचन आयोग की टीम के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने एक बड़ी मांग रखी है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में आरजेडी की ओर से 19 सूत्री मांग पत्र चुनाव आयोग को सौंपा गया है, जिसमें कई बड़ी मांगे रखी गई हैं.


आरजेडी की ओर से यह अपील की गई है कि कोरोना काल में चुनाव के समय निर्वाचन आयोग को मतदाताओं का बीमा कराना चाहिए. इसके अलावा मतदान के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाये तो सरकार उसकी इलाज की व्यवस्था करे. मतदान पर्ची के साथ-साथ सभी मतदाताओं को मास्क भी वितरित कराया जाये.



19 सूत्री मांग में दलित-महादलित को लेकर भी आरजेडी की ओर से बड़ी मांग रखी गई है. आरजेडी ने कहा है कि एससी/एसटी और कमजोर वर्ग के मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित किया जाये. अगर इनकी संख्या कम भी हो तो इनके लिए अलग से मैदान केंद्र बनाया जाये. संवेदनशील बूथ पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तैनात की जाएं.


मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट और मतदान कर्मियों के लिए पेयजल और नाश्ता का प्रबंध कराया जाये. मतदान केंद्रों पर सभी पोलिंग एजेंटों की सुविधा सुनिश्चित की जाये. दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता के लिए बूथ तक आने के लिए वाहन और मतदान सहयोगी की व्यवस्था की जाये. इसके अलावा हर इ बूथ पर एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाये. 

टैग्स