ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

चुनाव ड्यूटी के बीच हथियार समेत गायब हुई महिला सिपाही : एसपी ने भेजी रिपोर्ट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर सीतामढी के लिए निकली समस्तीपुर की महिला सिपाही सुभांती कुमारी हथ

चुनाव ड्यूटी के बीच हथियार समेत गायब हुई महिला सिपाही : एसपी ने भेजी रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर सीतामढी के लिए निकली समस्तीपुर की महिला सिपाही सुभांती कुमारी हथियार समेत लापता हो गई है। इस बात की जानकारी सीतामढ़ी के एसपी ने समस्तीपुर के एसपी को दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में समस्तीपुर से सीतामढी के लिए ड्यूटी पर निकली समस्तीपुर की महिला सिपाही सुभांती कुमारी हथियार के साथ लापता है। सीतामढी एसपी की यह रिपोर्ट जिला पुलिस को मिलने के साथ ही समस्तीपुर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। विभाग की जानकारी के अनुसार सिपाही नंबर 443 सुभांती कुमारी घटहो थाने में डायल-112 में तैनात थी। वह पांचवें चरण के मतदान में 16 मई को समस्तीपुर से सीतामढ़ी ड्यूटी के लिए अपने सामान और हथियार के साथ रवाना हुई थी। जहां उसे रिपोर्ट करना था। लेकिन उसने बिना किसी सूचना के अबतक वहां अपना योगदान नहीं दिया है। 


वहीं, इस मामले में सीतामढी के एसपी ने समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है कि वह सरकारी हथियार के साथ लापता है। इस मामले में समस्तीपुर पुलिस केंद्र के डीएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि उक्त महिला सिपाही से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। उसे अविलंब समस्तीपुर पुलिस केंद्र पहुंचने का आदेश दिया गया है। डीएसपी का कहना है कि विगत 20 मई को ही सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हो चुका है। अतः उक्त महिला सिपाही द्वारा बिना किसी सूचना के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना उसकी घोर लापरवाही, मनमानापन, आदेश का उल्लंघन एवं कर्तव्यहीनता का परिचायक है। 


उधर, सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर एसपी से इस महिला सिपाही के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। सीतामढ़ी के एसपी का कहना है कि सिपाही संख्या 443 सुभांति कुमारी लोकसभा चुनाव- 2024 की निर्धारित पांचवें चरण के चुनाव के लिए सीतामढ़ी जिला में प्रतिनियुक्त की गई थी। परंतु उक्त महिला सिपाही ने बिना किसी सूचना के सीतामढ़ी जिला पुलिस बल में अपना योगदान नहीं दिया है और चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रही है। उक्त सिपाही के मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई। लेकिन वह स्विच ऑफ मिल रहा है। इसको लेकर सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर एसपी से महिला सिपाही के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें