ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

चोरी हुआ बाबा भोलेनाथ का कीमती हार ! शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर, फिर कर ली नाग देव की चोरी

SARAN : बिहार के छपरा में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक चोर ने भोले बाबा के साथ ही खेल कर दिया। चोर ने भोले बाबा के ऊपर लगे नाग को चुरा

चोरी हुआ बाबा भोलेनाथ का कीमती हार ! शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर, फिर कर ली नाग देव की चोरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक चोर ने भोले बाबा के साथ ही खेल कर दिया। चोर ने भोले बाबा के ऊपर लगे नाग को चुरा कर छू मंतर हो गया। अब यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


जानकारी के अनुसार,  छपरा में एक शातिर चोर की करतूत सामने आई है। चोर ने भोलेनाथ को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी धोखा दे दिया। चोर ने भगवान भोलेनाथ को प्रणाम कर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला में बाबा बटुकेश्वर नाथ मंदिर स्थित शिवलिंग के नाग की चोरी की घटना को अंजाम दिया।


वही, नाग चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि एक शख्स मंदिर में प्रवेश करता है और शिवलिंग को दोनो हाथ जोड़ प्रणाम करता है। उसके बाद वह आगे पीछे दायें बायें देखता है फिर वह आगे बढ़ता है। इसके बाद वह शिवलिंग के समीप बैठता है और दुबारा इधर उधर झांकता है। जब उसे यह विश्वास हो जाता है कि उसे कोई नही देख रहा है तब वह शिवलिंग को प्रणाम करता है और फिर शिवलिंग में लिपटे चांदी के नाग को उठा लेता है।


उधर, नाग उठा कर वह दो कदम पीछे हटता है और फिर नाग को लपेट कर अपने कपड़ों में छुपा कर मंदिर से निकल जाता है। चोर की हरकतों से यह साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बार बार अपने कृत्य के लिए माफी मांग रहा है। इस मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब चोरी की घटना हुई है। चोरी की पूरी घटना मन्दिर में लगे सीसीटीवी में कैद है जिसके आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ध्रुव कुमार मिश्रा ने चांदी के नाग की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।