ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

चिराग पासवान ने BJP को दिया समर्थन, गोपालगंज और मोकामा में करेंगे प्रचार

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी कमर कस ली है। ख़ास बात तो ये है

चिराग पासवान ने BJP को दिया समर्थन, गोपालगंज और मोकामा में करेंगे प्रचार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी कमर कस ली है। ख़ास बात तो ये है कि एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान भी गोपालगंज और मोकामा में बीजेपी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है। 




संजय जायसवाल ने कहा है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान बीजेपी के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे। संजय जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान शुरू से ही बीजेपी का समर्थन दे रहे हैं। वहीं, मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर संजय जायसवाल ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अनंत सिंह के समर्थक व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। उनके समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर आरजेडी को वोट नहीं देंगे तो उनकी दुकान को लूट ली जाएगी। संजय जायसवाल ने कहा कि पुलिसको इसकी जानकारी होने के बादवजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। 




वहीं, जायसवाल ने अनंत सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मोकामा उपचुनाव में व्यापारियों को धमकी भरे कॉल दिए जा रहे हैं। जेल में बंद अनंत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कह रहे हैं कि हमारे पक्ष में वोटिंग करो नहीं तो पूरे बाजार को लूट लिया जाएगा। उन्होंने इसमें पुलिस की भी संलिप्तता बताई है। 

टैग्स