ब्रेकिंग
दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?

चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की खबरों को खारिज किया, बोले..जब तक मोदी हैं, सवाल ही नहीं उठता

दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होने की अटकलों को खारिज किया। बोले- जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक गठबंधन से अलग होने की सोच भी नहीं सकता।

Bihar
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की अटकलों को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि उन्होंने कभी यह बयान नहीं दिया कि वे बिहार में एनडीए का हिस्सा नहीं हैं और 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।


मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा“कुछ लोग हमें एनडीए से अलग करने के लिए परेशान हैं, लेकिन जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक यह सवाल ही पैदा नहीं होता कि मैं उनसे अलग हो जाऊंगा। विपक्ष को मालूम है कि जब तक एनडीए एकजुट है, तब तक वे सत्ता में नहीं आ सकते। मैंने जो कहा और जो एक समाचार चैनल में चलाया गया, उसके फर्क से ही बात साफ हो जाती है।”


सीट बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं

जब उनसे पूछा गया कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, चिराग ने कहा, “गठबंधन के अंदर अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। जब भी बातचीत होगी, वह गठबंधन के अंदर ही होगी। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”


243 सीटों पर लड़ने के सवाल पर नाराजगी

243 सीटों पर चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर चिराग ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बात वहीं से उठ रही है जो मैंने कही ही नहीं। जो आप कहते नहीं हैं, वही बात सामने आ जाती है।” उन्होंने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। चिराग पासवान ने अंत में कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, उनके मन में एनडीए से अलग होने का विचार आना भी संभव नहीं है, इसके बाद वे बिना और सवालों का जवाब दिए वहां से चले गए।

टैग्स