ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठ सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठ सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

चिराग पासवान औऱ लालू यादव की मुलाकात: राजद सुप्रीमो बोले-रामविलास पासवान भाई के बेटे जैसे चाहेंगे हम वैसे मदद करेंगे

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पहुंच गये. टाइम पहले से लिया गया था लिहाजा लालू के साथ साथ राबडी देवी और मीसा भारती सब चिराग के स्वागत के लिए तैया

चिराग पासवान औऱ लालू यादव की मुलाकात: राजद सुप्रीमो बोले-रामविलास पासवान भाई के बेटे जैसे चाहेंगे हम वैसे मदद करेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पहुंच गये. टाइम पहले से लिया गया था लिहाजा लालू के साथ साथ राबडी देवी और मीसा भारती सब चिराग के स्वागत के लिए तैयार थे. चिराग से मुलाकात हुई और फिर लालू बोले-रामविलास भाई के बेटे मेरे भी बेटे जैसे ही हैं. ये जैसे चाहेंगे वैसे मदद करने के लिए हम तैयार हैं.


लालू को बरसी का न्योता लेकिन नहीं पहुंच पायेंगे

दरअसल चिराग पासवान 12 सितंबर को पटना में अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की बरसी मना रहे हैं. बरसी को लेकर वे नेताओं के घर जाकर न्योता दे रहे हैं. बुधवार को वे पटना में कई नेताओं के घऱ जाकर मिले थे. गुरूवार की शाम दिल्ली में लालू यादव के घऱ पहुंच गये. मीसा भारती के घऱ में रह रहे लालू प्रसाद यादव के साथ साथ राबड़ी देवी औऱ मीसा भारती से चिराग की लंबी बातचीत हुई. लालू यादव ने फोन पर चिराग की मां रीना पासवान से भी बात की.


हालांकि लालू प्रसाद यादव बरसी में शामिल होने पटना नहीं आ पायेंगे. मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि डॉक्टरों ने अभी दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी. लिहाजा बहुत चाह कर भी वे पटना नहीं जा पा रहे हैं. लेकिन तेजस्वी औऱ उनके परिवार के तमाम दूसरे लोग रामविलास जी की बरसी में शामिल होंगे.


चिराग जैसे चाहेंगे वैसे मदद करेंगे

हालांकि इस मौके पर लालू यादव और चिराग पासवान दोनों मीडिया के सामने सियासी बात करने से बचे. लेकिन लालू यादव ने इशारों में सियासत भी समझा दी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हम सब साथ रहें. रामविलास भाई भी लंबे समय तक हमलोगों के साथ थे. हम चाहते हैं कि चिराग औऱ तेजस्वी भी साथ रहे. चिराग के साथ बहुत गलत हुआ है लेकिन ये जैसे कहेंगे हम वैसे मदद करने को तैयार हैं. 


उधर चिराग पासवान ने भी सियासी बातें नहीं की. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की बरसी का निमंत्रण देने औऱ लालू यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. लालू परिवार से उनके परिवार का पुराना लंबा संबंध रहा है. बचपन से ही वे लालू-राबडी आवास आते जाते रहे हैं. चिराग ने कहा कि ये मौका राजनीतिक बात करने का नहीं था इसलिए सियासत पर किसी किस्म की कोई बातचीत नहीं हुई है. वैसे चिराग पासवान पटना में तेजस्वी यादव से मिलकर भी उन्हें बरसी में आने का निमंत्रण दे आये हैं.