ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट

चिंतन शिविर के बाद अब बिहार कांग्रेस में बनेगी नई कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी भी बदले जाएंगे

PATNA : बदलाव के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपनी बात रखी और राहुल गांधी ने कांग्रेस को नए सिरे से संगठन पर काम कर

चिंतन शिविर के बाद अब बिहार कांग्रेस में बनेगी नई कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी भी बदले जाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बदलाव के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपनी बात रखी और राहुल गांधी ने कांग्रेस को नए सिरे से संगठन पर काम करने और राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस करने का मिशन दिया। लेकिन इस सबके बीच बिहार कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आ सकती है। चिंतन शिविर खत्म होने के बाद बिहार में कांग्रेस की नई कमेटी बनाई जाएगी। खबर के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी के भी बदले जाने की पूरी संभावना है। 


आपको बता दें रविवार को उदयपुर नव संकल्प ऐलान में साफ कहा गया है कि अगले 90 से 180 दिनों में परे देश में ब्लॉक, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सभी रिक्त नियुक्तियां भर ली जाएंगी. यही नहीं संगठन को प्रभावी बनाने हेतु ब्लॉक कांग्रेस के साथ-साथ अब मंडल कांग्रेस कमेटियों का भी गठन किया जाएगा. दरअसल अगले आदेश तक आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा का पद से इस्तीफा स्वीकार करते हुए काम देखते रहने का निर्देश दिया था.


पूरी संभावना है कि चिंतन शिविर के खत्म हो जाने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र होगी. प्रदेश कांग्रेस सूत्रों की माने तो प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के भी बदले जाने के आसार जताए जा रहे हैं. कमेटी में अधिक से अधिक युवाओं के शामिल होने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि कांग्रेस ने कार्यसमिति, प्रदेश, जिला, ब्लॉक और मंडल पदाधिकारियों में 50 प्रतिशत पदाधिकारियों की आयु 50 साल से कम होने का संकल्प लिया है.