ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

चिलचिलाती धूप में तेजस्वी का इंतजार करता रहा लालू का भक्त, 15 साल से मन्नत पूरा होने का कर रहा इंतजार

DESK : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बुधवार की सुबह से ही तेजस्वी के इंतजार में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे. इन सब में ही एक

चिलचिलाती धूप में तेजस्वी का इंतजार करता रहा लालू का भक्त, 15 साल से मन्नत पूरा होने का कर रहा इंतजार
Anamika
2 मिनट

DESK : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बुधवार की सुबह से ही तेजस्वी के इंतजार में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे. इन सब में ही एक लालू यादव का भक्त भी मौजूद था, जो बेसब्री से तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा था. 

तेजस्वी यादव के नामांकन के इंतजार में सुबह से लालू के भक्त सत्येंद्र राय भी मौजूद थे.सत्येंद्र राय ने  2005 में ही मन्नत मांगा था कि जबतक लालू यादव की सरकार नहीं आ जाती वे अपना बाल और दाढ़ी नहीं कटाएंगे. तब से सत्येंद्र इसी का इंतजार कर रहे हैं. 



वैशाली में प्रवेश करते ही सत्येंद्र अपनी साइकिल पर लालटेन और लालू का झंडा बांधे हुए चिलचिलाती धूप में तेजस्वी के इंतजार में खड़े दिखे. सतेंद्र को पूरी उम्मीद है कि इस साल तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी और वे तेजस्वी के सीएम  पद की शपथ लेते ही गांधी मैदान में  मुंडन कराएंगे. सत्येंद्र का कहना है कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत जाएंगे और उनकी पार्टी की ही सरकार बनेगी.  राघोपुर की जनता इस बार तेजस्वी को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाएगी. सत्येंद्र राय  लालू के सिपाही के तौर पर  वैशाली में जाने जाते हैं. वे 25 सालों से साइकिल से ही लालू प्रसाद यादव के लिए झंडा लेकर खड़े रहते हैं.  



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता