ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक की अपनी संपत्ति, उनके पास क्या-क्या है जानिये?

2024 के अंतिम दिन आज नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 21 हजार 52 रुपए कैश हैं।

CM NITISH
मुख्यमंत्री ने संपत्ति का दिया ब्योरा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश और कैबिनेट के तमाम मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा साझा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत वे खुद भी अपनी संपत्ति को साझा करते हैं। 2024 के अंतिम दिन आज नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 21 हजार 52 रुपए कैश हैं। 


पटना सचिवालय स्थित एसबीआई ब्रांच में 31448 रु, संसद भवन स्थित एसबीआई ब्रांच में 3358 रुपये, जबकि बोरिंग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 26500 डिपोजिट है । वहीं एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी जिसका वैल्यू 1132753 रुपये है। उनके पास एक लाख 71 हजार का स्वर्ण आभूषण है। कुल मिलाकर 16 लाख 97 हजार 741 रुपए की चल संपत्ति उनके पास है। दिल्ली में एक फ्लैट है, जिसका वर्तमान मूल्य 1 करोड़ 48 लाख रु है।


वही नीतीश कैबिनेट में मंत्री जमा खान के पास नकद 1 लाख रू है. वहीं पत्नी के पास 1.5 लाख नकदी है. मंत्री ने कार के लिए 10 लाख का लोन ले रखा है. वहीं जनक राम के पास मात्र 3 हजार रू नकदी है. वहीं पत्नी कुमारी प्रियंका के पास 8 हजार रू नकदी हैं. मंत्री सुनील कुमार के पास नकदी 51 हजार और पत्नी के पास 50 रू कैश है. परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास 82 हजार कैश है, वहीं पति के पास 91 हजार रू नकदी है. दिलीप जायसवाल के पास 3 लाख 69 हजार रू कैश है. वहीं पत्नी के पास नकदी के तौर पर 47 हजार रू है.


नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के पास 50 हजार तो पत्नी के पास सिर्फ 15 हजार रू कैश के रूप में है. मदन सहनी के पास कैश 1 लाख 640 रू वहीं पत्नी के पास  नकद1 लाख 7 हजार 978 रू हैं. लेसी सिंह के पास नकद 3 लाख 81 हजार 770 रू है. अशोक चौधऱी के पास कैश 67 हजार, वहीं पत्नी के पास 16 हजार 250 रू है. नीरज कुमार सिंह के पास कैश 1 लाख 45 हजार 583 रू वहीं पत्नी के पास 3 लाख 9 हजार रू नकदी है. मंगल पांडेय के पास 39 हजार रू नकदी है, वहीं पत्नी के पास 48 हजार रू कैश है. वहीं रेणू देवी के पास 8 लाख 35 हजार रू कैश है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें