ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिहार : प्रोफेसर साहब को छेड़खानी करना पड़ गया भारी, छात्रा ने कर डाली धुनाई

AURANGABAD : छात्रा से छेड़खानी करना है एक प्रोफेसर साहब को भारी पड़ गया। यह खबर औरंगाबाद जिले देवकुंड स्थित रामशरण यादव कॉलेज से सामने आई है। यहां एक प्रोफेसर की छात्रा ने जम

बिहार : प्रोफेसर साहब को छेड़खानी करना पड़ गया भारी, छात्रा ने कर डाली धुनाई
Editor
3 मिनट

AURANGABAD : छात्रा से छेड़खानी करना है एक प्रोफेसर साहब को भारी पड़ गया। यह खबर औरंगाबाद जिले देवकुंड स्थित रामशरण यादव कॉलेज से सामने आई है। यहां एक प्रोफेसर की छात्रा ने जमकर धुनाई कर दी। मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है। छात्रा ने चप्पल से प्रोफेसर साहब की सरेआम पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।


छात्रा से पीटने के बाद आरोपी प्रोफेसर जान बचाकर कॉलेज से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन भी किया है। इधर इस मामले की सूचना मिलते ही प्राचार्य ने आरोपी प्रोफ़ेसर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। पीड़िता के मुताबिक वह इंटर की छात्रा है और हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा बुधवार को अपने भाई के साथ इंटर की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची। जब परीक्षा 3 बजे समाप्त हो गयी तो कॉलेज के सभी छात्र-छात्रा, प्रोफेसर, प्राचार्य सभी कॉलेज से चले गए। उस समय गेट के पार्क पास छात्रा अपने घर जाने को लेकर भाई का इंतजार कर रही थी। उसी समय आरोपी प्रोफेसर आए और अकेला पाकर उसे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि आरोपी छात्रा का दुपट्टा भी खींचने का प्रयास किया। 


जब छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी प्रोफेसर वहां से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद उसका भाई अपनी बहन को लेकर घर गया, जहां पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों से आपबीती सुनाई। दूसरे दिन गुरुवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ कालेज पहुंची। जैसे ही आरोपी प्रोफेसर क्लास रूम में प्रवेश किया तो छात्रा का भाई आकर पूछने लगा तो आरोपी प्रोफेसर इनकार करने लगा। उसी समय पीड़िता छात्रा प्रोफेसर की सरेआम चप्पल से पिटाई करने लगी। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो हमारे पास सुरक्षित है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टी फर्स्ट बिहार नहीं करता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता