ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Chhath Puja 2024: पूरा विश्व जानेगा छठ पूजा का महत्व , अब देश -विदेश से आएंगे श्रद्धालु; नीतीश सरकार ने शुरू की नई सुविधा

बिहार का महापर्व छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। इसके लिए छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जाएगा।इस बात की जानकारी खुद पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी। उन्होंने बता

Chhath Puja 2024:  पूरा विश्व जानेगा छठ पूजा का महत्व , अब देश -विदेश से आएंगे श्रद्धालु; नीतीश सरकार ने शुरू की नई सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार का महापर्व  छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। इसके लिए छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जाएगा।इस बात की जानकारी खुद पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर विशेष टूर पैकेज बनाकर देश-विदेश के पर्यटकों को बिहार आमंत्रित किया जाएगा।


इस मौके पर मंत्री ने 640 करोड़ से अधिक की पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 509.78 करोड़ की नई योजना पर काम शुरू है, जबकि वर्ष 2024-25 के लिए 135 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हाल ही में मिली है।  इस राशि से गया के विष्णुपद मंदिर, गया जी धर्मशाला, राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक, जमुई में गरही डैम और औरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।


पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौरा गांव में माता जानकी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद पुनौरा धाम में 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कर नया प्रस्ताव गठित किया जा रहा है। इधर, केंद्र सरकार के द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच राम जानकी मार्ग का निर्माण भी किया जा रहा है। इस सड़क से पुनौरा धाम को जोड़ने के लिए राज्य सरकार के द्वारा भी पुनौरा धाम तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।