ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

छपरा में उपद्रव के बाद दो दिनों के लिए इंटरनेट बैन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

CHHAPRA: बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। एहतियात के तौर पर छपरा सदर अनुमंडल में अगले दो दिनों तक के लिए इ

छपरा में उपद्रव के बाद दो दिनों के लिए इंटरनेट बैन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। एहतियात के तौर पर छपरा सदर अनुमंडल में अगले दो दिनों तक के लिए इंटरनेट सेवा को बैन कर दिया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर 29 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे भगवानबाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद हालाक को काबू में किया।


पुलिस की देखरेख में सभी प्रतिमा का विसर्जन कराया गया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज को खंगाल रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। जिला प्रशासन ने हालात को काबू में करने का दावा किया है। एहतियात के तौर पर सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।