ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

छपरा के धेनुकी चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

सारण के छपरा स्थित धेनुकी चौक पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में पति घायल हुआ, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र स्थित धेनुकी चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके पति को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संटू साह अपनी पत्नी कुंती देवी (30 वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान धेनुकी चौक के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।


बाइक गिरने के दौरान कुंती देवी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, संटू साह को मामूली चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मढ़ौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट

टैग्स