ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएबांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाए

छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू, कमिश्नर-डीएम-एसएसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पटना के विभिन्न गंगा घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पटना कमिश्

छठ महापर्व को लेकर तैयारी शुरू, कमिश्नर-डीएम-एसएसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पटना के विभिन्न गंगा घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पटना कमिश्नर कुमार रवि, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी वैभव शर्मा सहित जिला प्रशासन और पटना पुलिस के कई अधिकारियों ने विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। 


स्टीमर और सड़क मार्ग से पटना के विभिन्न गंगा घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक निरीक्षण किया गया। साथ ही खतरनाक घाटों को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर कमिश्नर कुमार रवि ने कहा कि सभी घाटों को सुरक्षित बनाने का काम काम शुरू कर दिया गया है। वही खतनाक घाटों पर बांस, बल्ला लगाकर बैरिकेटिंग किया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाच टावर और पुलिस बल की तैनाती गंगा घाट पर रहेगी। 


साथ ही छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीम विभिन्न छठ घाट पर तैनात रहेगी। कमिश्नर कुमार रवि ने लोगों से यह अपील की है कि आस-पास के छोटे तालाब या फिर घर की छत पर ही छठव्रती अर्घ्य दें। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दो मीटर नीचे गड्ढा हो गया है जो चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की टीम गंगा घाटों की साफ-सफाई में लगी है। सफाई के बाद सभी छठ घाटों को ऐसा बनाया जाएगा ताकि छठव्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता