ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार में बिजली टावर पर चढ़ा सनकी युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Bihar News: छपरा के तरवार गांव में एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में इन दिनों टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच शनिवार को छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए 33 हजार वोल्ट वाले बिजली टावर पर चढ़कर सनसनी फैला दी। 


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक गांव के समीप स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख लोगों के होश उड़ गए, इसके बाद काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। 


पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ बातचीत कर युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।


घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता