ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

छपरा में ड्यूटी पर तैनात एकमा थाने के एसआई ताज मोहम्मद खान को अज्ञात टेम्पू ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान एकमा थाने के एसआई ताज मोहम्मद खान के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के दौरान दारोगा ताज मोहम्मद खान की ड्यूटी लगी थी। तभी एक अज्ञात टेम्पू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद टेम्पू लेकर चालक फरार हो गया। वही इस दौरान दारोगा बुरी तरह घायल हो गये। 


आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसके चलते ब्रेन हेमरेज हो गया था। आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात टेम्पू चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स