ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौट रहे बच्चों से भरी ऑटो की ट्रक से टक्कर, तीन की मौत

Bihar News: छपरा में मकेर थाना क्षेत्र के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर में स्कूल से लौट रहे एक छात्र, एक छात्रा और ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए हैं।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा, एक छात्र और ऑटो चालक की मौत हो गई। यह हादसा मकेर थाना क्षेत्र के मकेर बाजार के पास उस समय हुआ, जब एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे।


जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक की टक्कर रेवाघाट के मधवल के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से चार छात्रों को छपरा और दो को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था। 


इलाज के दौरान पीएमसीएच में एक और छात्र ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में ऑटो चालक की भी मौत हो गई है। फिलहाल, ट्रक चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता