ब्रेकिंग
पटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानापटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियाना

पटना में गंगा तो छपरा में डरा रही सरयू: शहर की सीमा तक पहुंचा नदी का पानी, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

Bihar Flood News: छपरा में सरयू नदी का बाढ़ का पानी शहर की सीमा तक पहुंच गया है। अड्डा नंबर दो की सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि रिविलगंज के कई इलाकों में फसलें डूब गईं और 100 से अधिक घर बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

Bihar Flood News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: बिहार में गंगा समेत तमाम नदियों के जलस्तर में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। पटना में गंगा तो छपरा में सरयू नदी का पानी फैलन लगा है। छपरा में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर अब शहर की सीमा तक पहुंच गया है। गुरुवार को शहर से सटे अड्डा नंबर दो की सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। नदी के बढ़ते जलस्तर से छपरा शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।



सरयू का पानी बढ़ने के कारण नमामि गंगे योजना का इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (IPS) भी बंद हो गया है। इससे शहर के सीवरेज का पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। जलजमाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने रूपगंज के पास तीन पंपिंग सेट लगाए हैं, जिनकी मदद से सीवरेज का पानी बाहर निकाला जा रहा है।



सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से छपरा शहर से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। अड्डा नंबर दो के पास सड़क पर पानी आने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले एक-दो दिनों में सोनारपट्टी मोहल्ले की ओर से शहर में पानी प्रवेश करने का खतरा बढ़ सकता है।



सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद नगर निगम ने एहतियात के तौर पर पिछले दिनों स्लुइस गेट बंद कर दिया था। अब इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के बंद होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।



इधर, रिविलगंज प्रखंड की दिलिया रहीमपुर पंचायत में भी गुरुवार को बाढ़ का पानी और आगे बढ़ गया। नेताजी टोला, धर्मशाला, रूपगंज के निचले हिस्से, रावल टोला और नई बस्ती में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी से इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई परिवार जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। कई जगहों पर घरों के चारों ओर पानी जमा है।



बाढ़ के पानी से खेतों में लगी फसलें भी डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। पंचायत के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक घर बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। प्रशासन और नगर निगम की टीमें जलनिकासी तथा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता