ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

छपरा में मुठभेड़: कुख्यात अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

सारण जिले के तरैया में मंगलवार शाम पुलिस और कुख्यात अपराधी रणधीर कुमार उर्फ भुवर के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

BIHAR
छपरा में एनकाउंटर
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SARAN: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मंगलवार की शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई।


 घायल अपराधी को तुरंत तरैया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। घायल अपराधी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रणधीर कुमार उर्फ भुवर बताया जाता है।


घटना की जानकारी मिलते हैं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ उस समय हुई जब अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था पुलिस की सक्रियता के चलते यह साजिश नाकाम हो गई। वही पुलिस ने बताया कि अपराधी के खिलाफ पहले से ही कई मामलों में केस दर्ज है

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट