ब्रेकिंग
बिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला

BIHAR: छपरा में दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में लूट, दुकानदार ने लुटेरे को कट्टा समेत दबोचा

छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लूट की वारदात में दुकानदार की सूझबूझ से एक लुटेरा पकड़ा गया। पुलिस ने कट्टा और बाइक भी जब्त किया है। 3 अपराधी 3 लाख से अधिक लूट कर फरार हो गये हैं, बदमाशों की तलाश जारी है।

Bihar
छपरा में लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। धीरज टेलकम नामक मोबाइल दुकान में चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की। अपराधियों ने दुकानदार को कट्टा दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और एक अपराधी को कट्टा के साथ पकड़ लिया।


इस दौरान अन्य तीन अपराधी दुकान में रखे करीब तीन लाख 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दुकानदार की सूझबूझ से पकड़ा गया अपराधी पूरी वारदात में पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से अपराधियों द्वारा लायी गई एक बाइक भी बरामद कर ली है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानदार की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए अपराधी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।


मांझी थाना प्रभारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के बयान के आधार पर शेष अपराधियों की पहचान करने की कोशिश हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।