ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार: चाचा-भतीजे की हत्या कर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

SARAN: दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था. इस दौरान भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लेकिन इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई. यह घटना गरखा के मोतिराजपुर की है

बिहार: चाचा-भतीजे की हत्या कर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
Manish Kumar
2 मिनट

SARAN: दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था. इस दौरान भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लेकिन इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई. यह घटना गरखा के मोतिराजपुर की है. 

घर से बुलाकर 3 को मारी थी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी ने परशुराम राय ने सच्चिदानंद सिंह के घर के बाहर घर के लोगों को बुलाया. जब लोग पहुंचे तो अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में संजय सिंह और नरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया है. इसके बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. 

दोनों मृतक थे चाचा और भतीजा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिन दो लोगों की हत्या की वह रिश्ते में चाचा और भतीजे थे. उनके घर में किसी की शादी होने वाली है. उससे पहले सभी तैयारी में लगे थे. लेकिन इस दौरान ही परशुराम ने घटना को अंजाम दिया, लेकिन लोगों ने आरोपी परशुराम की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी के पास से पुलिस ने राइफल, कारतूस और बम बरामद किया है. गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस गांव में कैंप क रही है, लेकिन घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

टैग्स