ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

छपरा जेल में कैदियों के मोबाइल चलाने का फोटो वायरल, एसपी ने जांच के दिए आदेश

DESK: कुख्यात कैदियों द्वारा जेल में मोबाइल का उपयोग किए जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छपरा जेल प्रशासन की नींद उड़ गयी है। वही जेल की सुरक्षा पर एक बार फिर से

छपरा जेल में कैदियों के मोबाइल चलाने का फोटो वायरल, एसपी ने जांच के दिए आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कुख्यात कैदियों द्वारा जेल में मोबाइल का उपयोग किए जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छपरा जेल प्रशासन की नींद उड़ गयी है। वही जेल की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गये हैं। वायरल हो रही तस्वीर छपरा जेल के वार्ड 20 की बतायी जा रही है जहां कई कुख्यात कैदियों को रखा गया है। जेल में बंद कुख्यात कैदी कितने आराम से बात कर रहा है यह आप भी देख सकते हैं। 


छपरा जेल के अंदर कुल सोलह सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं लेकिन जानकर हैरानी होगी कि इसमें ज्यादात्तर कैमरे खराब हैं। जो कैमरा काम कर रहा है वह बाहरी परिसर की ओर लगे हुए है जबकि कैदी वार्ड की तरफ एक भी कैमरा नहीं है। जेल में जैमर लगाने का काम भी आज तक पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण जेल के अंदर कैदी आसानी से मोबाइल पर बातचीत करते हैं।


जेल में बंद कुख्यात कैदियों द्वारा जेल के अंदर मोबाइल चलाने का फोटो वायरल होने के मामले पर सारण एसपी संतोष कुमार ने भी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद एक मोबाइल को जब्त किया गया है। वही जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि जेल में वायरल फोटो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।