ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: छपरा में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देर तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा।


बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद आक्रोशित युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर वह लगातार अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ी रही, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। 


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोग भी उसे मनाने में जुटे रहे। 


घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से किसी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता