ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

छपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

Chapra Delhi Train: रेलवे ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा कर दी है। 28 जून से शुरू होने वाली यह ट्रेन सारण, बलिया, मऊ और आजमगढ़ के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।

Chapra Delhi Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chapra Delhi Train: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच शुरू की गई नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा कर दी है। इस ट्रेन का उद्घाटन 19 जून को विशेष ट्रेन के रूप में किया गया था, जबकि इसका नियमित परिचालन 28 जून से शुरू होगा।


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी।


नई ट्रेन के शुरू होने से सारण, बलिया, मऊ और आजमगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को सीधा और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।


रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा लगेज एवं जनरेटर यान के कोच शामिल रहेंगे।


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन से पूर्वांचल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा। साथ ही यात्रियों को यात्रा के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प भी उपलब्ध होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता