ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

BIHAR NEWS : चाय-बिस्किट की चुस्कियों के साथ शांति समिति की बैठक कर रहें थें अधिकारी, उधर उग्र लोगों ने जमकर मचाया उत्पात

ARA : बिहार के भोजपुर में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो जा रही है। ऐसे में इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा इसका कोई

BIHAR NEWS : चाय-बिस्किट की चुस्कियों के साथ शांति समिति की बैठक कर रहें थें अधिकारी, उधर उग्र लोगों ने जमकर मचाया उत्पात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो जा रही है। ऐसे में इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा इसका कोई भी जवाब नहीं दे रहा है। इस बीच ताजा मामला भोजपुर जिले के कोइलवर अनुमंडल स्थित पटना बक्सर फोर लाइन के टोल प्लाजा के पास की है। जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी।


वहीं, इस हादसे का शिकार हुए किसान का नाम महेंद्र राय था जो खेतों से अपने मवेशियों के लिए चारा लेकर अपने घर जा रहा था। जहां सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने किसान को बुरी तरह रौंद दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए कोइलवर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थित को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि आरा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


वहीं किसान की मौत के बाद ग्रामीण आग बबूला हो गए और घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों शव को बीच सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और टोल प्लाजकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। एक तरफ उत्पात मचाने वाले लोग टोल प्लाजा कर्मियों के ऊपर विपरीत दिशा से गाड़ी निकालने का आरोप लगाकर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर रहे थें तो ठीक उसी वक्त कोईलवर के अंचलाधिकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई सरकारी मुलाजिम शांति समिति की बैठक कर रहे थे। 


इधर तोड़फोड़ के बाद भी टोल प्लाजा पर शांति समिति की बैठक के बावजूद भी किसी अधिकारी ने जाना मुमकिन नहीं समझा ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि, जिन अधिकारियों के कंधों पर शांति व्यस्था की जिम्मेवारियां हैं। वहीं अगर इतने लापरवाह हो जाएंगे तो फिर यह सिस्टम कैसे चलेगा। हालांकि टोल प्लाजा पर मौजूद एम्बुलेंस से देर शाम शव को आरा सदर अस्पताल भेज कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता