ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

चाय बनाने के दौरान बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से लगी आग; एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार हो गए

चाय बनाने के दौरान बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से लगी आग; एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद  एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। आज सोमवार की सुबह एक महिला चाय बनाने के लिए किचन में गई उसी दौरान गैस से रिसाव से अचानक आग लगा गई और 4 लोग जुलस गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां सुबह चाय बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसके बाद आग के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस हो गए। सभी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। 


मालूम हो कि, यह घटना जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बरेव में गांव में सुबह-सुबह यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पांडे टोला निवासी सत्यनारायण पांडे, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र राकेश कुमार और उनकी पत्नी आग में झुलस गए हैं। जख्मी ने बताया कि आज सोमवार की सुबह उनकी मां चाय बनाने के लिए उठी लेकिन गैस की टंकी में गैस नहीं था। उसके बाद  घर में रखे दूसरे सिलेंडर को बदलकर लगाया जा रहा था। इस दौरान गैस से रिशाव हुआ और देखते ही देखते घर में आग लग गई।  जिसमें वह उनकी मां, पिता और पत्नी झुलस गए।


उधर, आगलगी से घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा जख्मी का नवादा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। जहां सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और सभी का उपचार किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें